चतरा, जुलाई 15 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर टंडवाझ्रचतरा फोरलेन सड़क परियोजना का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव को एक मांग पत्र सौंपते हुए परियोजना में तेजी लाने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान विधायक ने दूसरी प्रमुख मांग के रूप में चट्टी बरियातू एवं पगार कोल माइंस से होने वाली कोयले की ढुलाई पर अविलंब रोक लगाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित कोयला परिवहन के कारण क्षेत्र के लोगों को धूल,प्रदूषण और सड़क सुरक्षा जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने विधायक को आश्वस्त किया कि टंडवाझ्रचतरा फोरलेन परियोजना पर जल्द कार्य शुरू कराने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। वहीं कोयला ढुलाई...