चतरा, जुलाई 21 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। अवैध बालू कारोबार के खिलाफ टंडवा अंचल प्रशासन और पिपरवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीओ गौरव कुमार के नेतृत्व पिपरवार क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित 100 ट्रैक्टर अवैध बालू को जब्त किया है। इस अभियान में टंडवा अंचल की टीम एवं पिपरवार थाना पुलिस की संयुक्त भागीदारी रही है। प्रशासन के इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। सीओ ने बताया कि ज़ब्त बालू स्थानीय मुखिया और पुलिस को देखभाल करने को कहा है। सीओ ने बताया कि अवैध खनन एवं बालू के अवैध भंडारण के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के निर्देशानुसार अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दा...