चतरा, जनवरी 27 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। मिसरौल पंचायत के मारंगलोइया गांव में चापानल बनाने के दौरान कूआं में डुब जाने से पीएचईडी विभाग के मिस्त्री 62 वर्षीय साजो गोप की मौत हो गयी। यह घटना मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे के आसपास की है। मृतक का घर वैसे हजारीबाग में है, लेकिन वह सिमरिया में डेरा लेकर रह रहे थे। जानकारी के अनुसार मारंगलोइया गांव में एक चापानल कूआं में लगा हुआ है। जो खराब हो गया था। उस चापानल को बनाने के दौरान कूआं की ढलाई टूट गयी और साजो गोप कूआं में गिर गये। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। बताया गया कि साजो गोप पीएचईडी विभाग में अनुबंध पर काम कर रहे थे। इधर इंस्पेक्टर अनिल उरांव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेजा जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.