चतरा, मार्च 17 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। राहम गांव में शनिवार की रात अज्ञात अपराधियो ने सरस्वती कुमारी पति जितेंद्र उरांव के घर के पास खड़ा चार पहिया वाहन रिनोल्ट कंपनी के कार नं जेएच01एफ एफ2954 को आग लगाकर फूंक दिया। यह घटना उस वक्त की है जब अपने घर के पास वाहन खड़ा कर परिजन घर में सो रहे थे। बाद में आम लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।इस संबंध में पीड़िता सरस्वती ने टंडवा थाना में न्याय की गुहार लगाई है। बताया गया कि शनिवार 12 बजे रात बदमाशों ने घर आकर घर के बाहर खड़ी कार को फूंक दिया। वाहन फूंकने वाले कौन थे इसकी जांच पुलिस कर रही है। वाहन मालकिन सरस्वती कुमारी ने बताया कि कुछ लोग दूसरे वाहन से आये और पेट्रोल छिड़ककर कर गाड़ी को आग के हवाले कर फरार हो गये। भागते गाड़ी की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरा में सुरक्षित है। घटना के वक्त महिला अपने बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.