चतरा, मार्च 17 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को लेकर न्यू ज्योति क्लब नीम चौक की बैठक हनुमान मंदिर स्थल परिसर में रामभक्तों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा टंडवा मंडल के उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से रामनवमी पूजा समिति का गठन किया गया जिसमेँ उत्तम गुप्ता को अध्यक्ष, बबलू गुप्ता (देवा गुप्ता) कोषाध्यक्ष तथा सोनू गुप्ता सचिव बनाये गये। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता ने पूजा का आयोजन का आयोजन शान्तिपूर्ण ढंग से भव्य और आकर्षक बनाने के लिए पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित कि या।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...