सराईकेला, जनवरी 3 -- राजनगर थाना क्षेत्र के टंगरानी में आज दोपहर लगभग 2 बजे गांव के नाला से एक शव बरामद हुआ है। वही ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुची राजनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरायकेला सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के किये भेज दिया है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति का नाम लोधा हांसदा (35) है।मिली जानकारी के अनुसार लोधा हांसदा सुबह के समय प्रतिदिन गम्हारिया में फैक्ट्री पर काम करने के लिए जाता है। लोधा हांसदा जब ड्यूटी नहीं गया तो परिजन ने खोजना शुरू किया । खोजते खोजते नाला पर तैरता हुआ लोधा हांसदा का शव देखते ही अचंभित रह गए। इसके पश्चात पुलिस को सुचना दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...