बदायूं, जून 29 -- क्षेत्र में रहने वाली ममता शर्मा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह घर में पानी की टंकी लगवा रही थीं। आरोप है कि उनकी जेठानी अनीता और उसके बेटे सुधाकर, प्रशांत तथा विशाल वहां पहुंचे और विरोध करने लगे। कहासुनी के बाद चारों लोग लोहे के उपकरण और फावड़ा लेकर घर में घुस आए तथा ममता शर्मा, उनके पति भुवनेश, बहू चंचल और बेटी अंजली के साथ मारपीट की। शोर सुनकर लोग जुटे तो आरोपी धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- टंकी लगाने के विवाद में चार पर मुकदमा यह भी पढ़ें- छत के पानी के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, चार पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...