अमरोहा, मार्च 8 -- हर घर नल, हर घर जल मिशन के अंतर्गत गांवों में पानी की टंकियां लगाने के दौरान तोड़ी गई सड़कों को ठीक नहीं कराया गया है। इसके कारण कई गांवों में जलभराव और कीचड़ की समस्या पैदा हो गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को स्थानीय ब्लाक में आयोजित किसान संघ की बैठक में वक्ताओं ने उक्त आरोप लगाते हुए समाधान की गुहार लगाई। संगठन का 47 वां स्थापना दिवस मनाते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि भारतीय किसान संघ हमेशा किसानों के अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करता आया है। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। बताया कि ठेंगड़ी ने किसानों को आत्मनिर्भर और संगठित बनाने का जो सपना देखा था, उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आज हम सभी...