ललितपुर, जून 13 -- ललितपुर। मेडिकल कालेज का 300 बेडेड नया अस्पताल भवन अधूरी स्थिति में ही हैंडओवर कर लिया गया। यहां टंकी के साथ आरओ नहीं लगाया गया। विभिन्न कक्षों में लगा सेंट्रल एसी भी काम नहीं कर रहा है। सिर्फ यहीं नहीं, पुराने जिला चिकित्सालय में भी रेनोवेशन काम अभी तक पूर्ण नहीं हो सका। यह मुद्दा अब प्रभारी मंत्री के समक्ष उठाए जाएंगे। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का 300 बेडेड अस्पताल का निर्माण कार्य जिला महिला चिकित्सालय के ठीक बगल में कराया गया है। निर्माण कार्य के समय से ही अमरपुर स्थित प्रशासनिक भवन और अस्पताल की इस बिल्डिंग में प्रभारी मंत्री को निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां मिली थीं। जिसको उन्होंने दूर कराने के निर्देश दिए थे। कुछ दिनों बाद कार्य अधूरे होने के बावजूद दोनों भवनों को पूर्ण दर्शाकर तत्कालीन अफसरों के हैंडओव...