कन्नौज, अप्रैल 22 -- तालग्राम। विकास खंड तालग्राम के माधौनगर गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पेयजल टंकी की मोटर खराब होने से करीब तीन हजार की आबादी जल संकट से जूझ रही है। पिछले एक महीने से जलापूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारियों पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्राम पंचायत माधौनगर में करोड़ों रुपये की लागत से पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया था, लेकिन मोटर खराब होने के चलते एक माह से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है।गांव के रामनरेश, जय प्रकाश, विनोद, अमित, बेचेलाल, राजेश कुमार, हरिशंकर, राजकिशोर, अरविंद सिंह व नरेश चंद्र ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने सबमर्सिबल पंप वाले पड़ोसियों से पानी लेकर काम चलाया, लेकिन अधिक बिजली बिल आने के कारण अब लोगों ने प...