प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 22 -- जेठवारा बाजार में किराये के कमरे में आसपास रहने वाले दो एसआई टंकी का पानी बहने को लेकर मारपीट करने में निलंबित कर दिए गए हैं। उनके विरुद्ध जांच की जा रही है। जेठवारा थाने पर तैनात एसआई आनंद राय और राम आश्रय यादव सरकारी आवास न मिलने पर बाजार में किराये के कमरे में रहते हैं। दोनों के कमरे अगल-बगल हैं। टंकी का पानी बहने को लेकर उनके बीच सोमवार रात विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें रामआसरे घायल हो गए। उनका डेरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। जानकारी पर परिजन पहुंचे और उन्हें लेकर घर चले गए। मामला संज्ञान में आने पर एसपी दीपक भूकर ने दोनों को निलंबित कर सीओ सदर को जांच सौंपी है। एएसपी पश्चिमी वृजनंदन राय ने बताया कि टंकी का पानी बहने को लेकर विवाद में दोनों दरोगा ने मारपीट की थी। अनुशासनहीनता करने ...