बाराबंकी, मार्च 15 -- कोठी। सिद्धौर ब्लाक क्षेत्र में सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का क्रियान्वयन अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। क्योंकि कई गांवों में दो साल बीतने के बाद भी ग्रामीणों को टोटी से पानी नसीब नहीं हुआ है। अब गर्मी का मौसम में पानी की किल्लत बढ़ेगी। क्योंकि क्षेत्र के लाखूपुर में पानी टंकी का कार्य निर्माणाधीन है। यहां पर स्ट्रक्चर खड़ा कर मात्र टंकी का स्वरूप बनाया गया है। टंकी नदारत है। बिछाई पाइपलाइन से रविवार तक समुचित जलापूर्ति भी नहीं है। उल्टे जगह-जगह पाइपलाइन में खुदी सड़क लोगों की समस्या बन गई। घरों में लगी टोटियां केवल शोपीस है। यही हाल क्षेत्र के अचकामऊ, उस्मानपुर, जियनपुर, भुनईरुद्र आदि गांवो का है। जहां पर अभी तक समुचित जलापूर्ति नहीं शुरू है। इन गांवों के निवासी मो. इसरार, लवकुश तिवारी, महेंद्र, रविंद्र सिं...