लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक व सहायक स्तर-तीन की टंकण परीक्षा में पास 26318 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण होगा। 5370 पदों पर भर्ती के लिए चल रही प्रक्रिया में अब यह अभ्यर्थी सात मई से 6 जून तक अभिलेख परीक्षण के लिए अपने दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करेंगे।उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in के माध्यम से अभ्यर्थी अपने प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। वहीं उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी के 252 अभ्यर्थियों को भी इसी के साथ अपने प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- अधिनायक लिपिक की लिखित परीक्षा 20 को यह भी पढ़ें- स्टेनोग्राफर के 731 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

हिंदी हिन्दुस्ता...