झोलाछाप पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, चार क्लीनिकों पर छापेमारी
कौशाम्बी, जून 4 -- सीएचसी कनैली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और झोलाछाप के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार शाम करीब छह बजे सीएचसी कनैली के अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी ने टीम के साथ म्योहर, अर्का फतेहपुर तथा सचवारा स्थित चार क्लीनिकों में छापेमारी कर नोटिस चस्पा कराया। साथ ही जवाब भी मांगा है। छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से मरीजों का उपचार किया जाता पाया गया। टीम को मौके से सीरिंज, खुले डिब्बों में रखी दवाएं तथा अन्य चिकित्सकीय सामग्री मिली। जांच के दौरान संबंधित संचालक प्रशिक्षित चिकित्सक नहीं पाए गए और झोलाछाप गतिविधियों में संलिप्त प्रतीत हुए। उन्होंने म्योहर स्थित मां सीता नर्सिंग होम, अर्का फतेहपुर के दो क्लीनिक तथा सचवारा के एक अन्य क्लीनिक पर नोटिस चस्पा करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.