मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में गुरुवार को एक प्रसूता की मौत हो गई। सुबह में महिला ने घर पर ही एक पुत्र को जन्म दिया था। प्रसव के बाद महिला को अधिक रक्तस्राव होने लगा। परिजनों ने बताया कि ग्रामीण डॉक्टर ने मरीज को चार-पांच इंजेक्शन दे डाला, जिसके बाद तबीयत और बिगड़ने लगी। परिजन प्रसूता को लेकर मेडिकल पहुंचे। हालांकि इमरजेंसी में इलाज शुरू होने के पूर्व ही मरीज की मौत हो गई।मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने इलाज में देरी का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची ओपी पुलिस ने परिजनों को शांत किया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतका महिंदवार थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की 26 वर्षीया रूना देवी थी। मेडिकल ओपी प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि परिजन शव लेकर घर चले गए।

हिंदी हिन्दु...