झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 6 साल की मासूम की मौत, परिजनों ने क्लीनिक पर किया हंगामा
लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित पुराना दाऊदनगर में महज छह साल की मासूम बच्ची सौम्या विश्वकर्मा की एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया और नाराज परिजनों ने क्लीनिक के बाहर जमकर हंगामा किया। परिजनों के अनुसार सौम्या की तबीयत खराब होने पर उसे इलाके के एक स्थानीय क्लीनिक पर ले जाया गया। वहां झोलाछाप डॉक्टर ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ समय बाद ही बच्ची की हालत अचानक बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत दवा और इंजेक्शन के कारण ही बच्ची की जान गई है। यह भी पढ़ें- झोलाछाप ने लगाया इंजेक्शन बच्ची की मौत, हंगामाघटना का हंगामा घटना की जानकारी होते ही परिवार और आसपास के लोग क्लीनिक के बाहर जमा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.