भदोही, फरवरी 13 -- भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर नगर के पटेल नगर स्थित एक होटल के पास गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम धमकी। इस दौरान एक झोलाछाप डाक्टर को हिरासत में लिया गया। इसके कारण वहां पर अफरा-तफरी का आलम रहा। बता दें कि सूबे के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का आगमन जिले में 13 फरवरी को हो रहा है। ऐसे में अफसरों की टीम गुरुवार को मुस्तैद नजर आई। किसी ने आला अफसरों को फोन करके एक झोलाछाप डाक्टर की शिकायत किया। कहा कि ज्ञानपुर के पटेल नगर होटल के पास वह अवैध क्लीनिक संचालित कर रहा है। जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के जवानों संग मौके पर पहुंची। इस दौरान एक आरोपित को हिरासत में लिया गया। हालांकि शाम तक मामले को दफा-दफा करने के कारण लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि सूचना पर टीम ने दबिश दी थी। आ...