हापुड़, सितम्बर 20 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर सलामतपुर गांव के जंगल में स्थित एक ईख के खेत में रविवार की सुबह को एक 45 वर्षीय बच्चे झोलाछाप चिकित्सक का शव पड़ा मिलने से अफरा तफरी मच गई। मृतक की जेब से एक सुसाइट नोट मिला है। जिसमें गांव के ही एक व्यक्ति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस ने शव के पास से जहरीले पदार्थ का खाली पाउच भी बरामद किया है। फार्रेसिंक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना का विश्लेषण जानकारी के अनुसार ग्राम मुबारकपुर सलामतपुर निवासी झोलाछाप (अप्रशिक्षित चिकित्सक) कुंवरपाल शनिवार की सुबह अपनी मोटरासाइकिल लेकर बिनी किसी को बताए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटाने पर परिजन ने सोचा कि वह किसी रिश्तेदारी में गए होंगे। रविवार की ...