हाथरस, मई 1 -- हाथरस, संवाददाता। सासनी क्षेत्र के गांव नगला गढ़ू में गलत इलाज से हुई बालक की मौत के आरोपी झोलाछाप की स्वास्थ्य विभाग ने तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम झोलाछाप की तलाश में उसके नगला गढ़ू स्थित क्लीनिक और घर पर पहुंची, लेकिन झोलाछाप नहीं मिला। सासनी क्षेत्र के गांव छौड़ा निवासी प्रवीन पाठक के नौ वर्षीय बेटे देव पाठक को दो दिन से पेट में दर्द हो रहा था। उसका सासनी-इगलास रोड स्थित नगला गढ़ू चौराह स्थित एक झोलाछाप के यहां इलाज चल रहा था। गुरुवार को परिजन उसे इलाज के लिए झोलाछाप के पास ले गए थे। आरोप है कि झोलाछाप ने देव को एक इंजेक्शन लगाया था। इंजेक्शन लगने के बाद बालक की काफी ज्यादा तबियत बिगड़ गई थी। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए थे। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला चिकित्...