शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- शाहजहांपुर,संवाददाता।बिना डिग्री के अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिकंजा कसना शुरू हो गया है। उसी क्रम में जलालाबाद क्षेत्र में बिना वैध चिकित्सीय डिग्री और पंजीकरण के संचालित छह कथित झोलाछाप क्लीनिकों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए नोडल अधिकारी डॉ. इरफान अली खान ने थाना जलालाबाद पुलिस को पत्र भेजकर संबंधित संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आईजीआरएस, सम्पूर्ण समाधान दिवस, शिकायती पत्रों और अन्य माध्यमों से अवैध क्लीनिकों के संचालन की शिकायतें मिली थीं। जांच के दौरान संबंधित संचालकों को क्लीनिक के अभिलेख और शैक्षिक योग्यता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिए गए, लेकिन निर्धारित समय में कोई संतोषजनक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। यह भ...