बदायूं, अप्रैल 28 -- बदायूं। सीने पर बैठकर प्रसव कराने पर नवजाज की मौत का मामला शांत नहीं हुआ, कि इस्लामनगर में झोलाछाप के यहां पांच माह की गर्भवती महिला की गर्भपात के दौरान जान चली गई। हंगामा होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने संचालक को हिरासत में लिया है। इस्लामनगर के गांव नगला बारह निवासी विकास यादव की पत्नी ललिता यादव 36 वर्ष पांच माह की गर्भवती थीं। पति के मुताबिक ललिता का अल्ट्रासांड कराया, जिसमें बच्चे के सिर पर पानी होने की बात सामने आई। जिसके बाद क्लीनिक संचालक ने चंदौसी में अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। यह भी पढ़ें- कादरचौक के एमओआईसी, नर्सिंग होम संचालिका, स्टाफ नर्स, दाई और एक अन्य पर मुकदमा दर्ज वहां ले जाकर अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट में बच्चे के सिर पर ज्यादा पानी होना पाया। जिसके...