मैनपुरी, जून 29 -- रविवार रात्रि कस्बे के फर्रुखाबाद रोड पर एक झोलाछाप के इलाज से नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। नवविवाहिता की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया है। उधर घटना के बाद झोलाछाप नर्सिंग होम बंद कर भाग गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सील किया है। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मद्दापुर खास निवासी सुमित शाक्य ने जानकारी दी कि रविवार की रात उसकी पत्नी शिल्पी ने पेट दर्द होने की जानकारी दी। इलाज के लिए वह बेवर के फर्रुखाबाद रोड ब्रह्मदेव आश्रम के पास स्थित एक नर्सिंग होम पर लेकर गया। जहां झोलाछाप द्वारा इंजेक्शन लगाते ही 23 वर्षीय शिल्पी की हालत बिगड़ गई और उसने चंद मिनट में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ...