कन्नौज, फरवरी 20 -- तालग्राम, संवाददाता। क्षेत्र के फिरोजपुर गांव की महिला पशुपालक रेशमा देवी की भैंस की कथित तौर पर गलत इलाज के कारण मौत हो गई। महिला ने आरोप लगाया है कि खुद को सरकारी पशु चिकित्सक बताने वाले एक झोलाछाप ने नौ दिन तक इलाज के नाम पर हजारों रुपये वसूल लिए और गलत इंजेक्शन लगाने से भैंस की जान चली गई। रेशमा देवी के अनुसार, उनकी भैंस बीमार थी। इसी दौरान मस्तियापुर गांव का एक व्यक्ति आया और स्वयं को सरकारी पशु चिकित्सक बताकर इलाज का भरोसा दिया। उसने लगातार नौ दिनों तक भैंस का उपचार किया और इस दौरान मोटी रकम भी लेता रहा। महिला का आरोप है कि 18 फरवरी की शाम करीब चार बजे वह व्यक्ति भैंस को ड्रिप चढ़ाने लगा। जैसे ही उसने इंजेक्शन लगाया, भैंस की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों को जानकारी हुई कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.