बरेली, मार्च 4 -- झोलाछाप के गलत ऑपरेशन ने आखिरकार युवक की जान ले ली। युवक ऑपरेशन के बाद ही मरणासन्न हो गया था और करीब तीन माह से बिस्तर पर था। एक दिन पहले हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। देर रात परिजन उसे घर लेकर चले गए थे जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी आरोपी झोलाछाप के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बारादरी के डोहरा गौटिया निवासी शिशुपाल ने आरोप लगाया कि उसके बेटे अजय का पीलीभीत बाईपास स्थित पृथ्वी फार्मा क्लीनिक पर झोलाछाप जय वीर ने गलत ऑपरेशन कर दिया था। आंत की बीमारी थी और जयवीर ने पेशाब की जगह में पानी भरने की बात बता ऑपरेशन कर दिया था। गलत ऑपरेशन की वजह से उसे लगातार रक्तस्राव हो रहा था। लखनऊ-दिल्ली तक के अस्पताल में परिजन उसे...