इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- सैफई, संवाददाता। टिमरुआ चौराहे स्थित एक निजी क्लीनिक में झोलाछाप के किए गए ऑपरेशन के दौरान युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिना जांच के ऑपरेशन करने से नस कट गई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और मरीज की जान पर बन आई। औरैया जनपद के थाना बिधूना क्षेत्र के उसरहा निवासी 29 वर्षीय कौशल कुमार को बवासीर की समस्या थी। परिजनों के मुताबिक गांव के एक युवक के कहने पर 6 अप्रैल को वह क्लीनिक पहुंचा, जहां झोलाछाप ने खुद को डॉक्टर बताकर ऑपरेशन करने की बात कही और करीब नौ हजार रुपये जमा करा लिए। आरोप है कि बिना किसी चिकित्सीय जांच के क्लीनिक में ही पर्दा लगाकर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। इसी दौरान युवक की हालत बिगड़ गई और खून बहना बंद नहीं हुआ। गंभीर स्थिति होने पर क्लीनिक संचालक उसे शाम करीब साढ़े सात बजे मेडिकल क...