कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में फसल कटाई करने गए दुर्गापुरवा अकबरपुर के एक बुजुर्ग की सोमवर शाम को अचानक बुखार आने से हालत बिगड़ गई। उनको गांव के ही एक झोलाछाप से इलाज कराया गया। लेकिन उनकी हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। इस पर परिजन उनको गंभीर हालत में वहां से मेडिकल कालेज अकबरपुर ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर छानबीन शुरू की है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुरवा गांव के 65 वर्षीय के दयानंद मिश्रा गेहूं कटवाने के लिए शिवली कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव गए थे। यह भी पढ़ें- सदाशिव हॉस्पीटल में महिला की मौत, गलत उपचार का लगाया आरोप सोमवार को उनकी बुखार आने से हालत बिगड़ गई। इस पर परिवार के लोग उनको गांव के ही एक झोलाछाप क...