इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- बकेवर। गांव निवाड़ीकला में झोलाछाप से इलाज के बाद युवक की मौत हो गई। संदीप बाल्मीकि ने बताया उनका 20 वर्षीय बेटा शिवम बाल्मीकि बुखार से पीड़ित था। बुधवार शाम उसने गांव में ही एक झोलाछाप से इलाज कराया। आरोप है कि झोलाछाप ने युवक को दवा देने के साथ इंजेक्शन लगाया और घर भेज दिया। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद शिवम की हालत अचानक बिगड़ने लगी, परिजन सीएचसी महेवा लेकर गए। जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ.सत्येंद्र यादव ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.