संभल, अप्रैल 3 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के कस्बा सौंधन मोहम्मदपुर में गुरुवार शाम एक झोलाछाप के उपचार से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया और पुलिस को बुला लिया। परिजनों ने पीएम करने से मना कर दिया। बाद में परिजन शव घर ले गए। कैला देवी थाना क्षेत्र के करनपुर कायस्थ गांव निवासी संजय उर्फ नन्हे अपने तीन वर्षीय बेटे मोहित को तेज बुखार के चलते कस्बा सौंधन स्थित एक निजी क्लीनिक (बच्चा क्लीनिक) पर उपचार के लिए लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद झोलाछाप चिकित्सक ने बिना उचित जांच के बच्चे का इलाज शुरू कर दिया और उसे इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। घबराकर झोलाछाप ने बच्चे को संभल रेफर कर दिया। परिजन जब बच्चे को लेकर संभल जा रहे थे, तभी रास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.