झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत, मुकदमा दर्ज
बदायूं, मई 27 -- बदायूं। पेट दर्द की शिकायत पर घर बुलाए गए झोलाछाप पर बिना जांच किए इंजेक्शन और ग्लूकोज चढ़ाने से महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दवा देने के कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर का है। गांव निवासी छोटेलाल पुत्र जौहरी ने तहरीर में बताया कि 26 मई की सुबह करीब पांच बजे उसकी पत्नी ललिता 36 वर्ष को पेट में तेज दर्द हुआ था। इस पर उसने गांव के ही झोलाझाप केशव पुत्र राम सिंह को फोन कर घर बुलाया। आरोप है कि सुबह करीब छह बजे घर पहुंचे झोलाछाप ने बिना किसी जांच-पड़ताल के ललिता को इंजेक्शन लगा दिया और ग्लूकोज की बोतल चढ़ा दी। दवा देने के कुछ देर बाद ही महिला की हालत बिगड़ने लगी। छोटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.