बदायूं, मई 16 -- झोलाछाप के यहां बुखार का इलाज कराने गए एक व्यक्ति की इंजेक्शन लगने के बाद तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों ने झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, ताकि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट हो सके। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के भकोड़ा गांव का है। यहां के रहने वाले पुरुषोत्तम 48 वर्ष पुत्र मेघसहाय को शुक्रवार को बुखार आ गया था, जिसकी वजह से वह गांव में ही झोलाछाप के पास दवाई लेने गए। इस दौरान झोलाछाप ने पुरुषोत्तम को इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उसने कहा कि इन्हें रिएक्शन हो गया है, दूसरा इंजेक्शन लगाना पड़ेगा।

परिवार की चिंता झोलाछाप ने दूसरा इंजेक्शन लगाया तो उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई तो परिव...