मिर्जापुर, मार्च 28 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के गोहिया गांव में झोलाछाप के उपचार से शनिवार दोपहर एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। संतनगर के देवरी दुबार खास गांव निवासी 16 वर्षीय कलंदर मुंबई में रहता था। दो दिन पूर्व वह घर आया था। सुबह कलंदर को तेज बुखार आ गया। मां उर्मिला बीमार बेटे को लेकर गोहिया गांव स्थित एक क्लीनिक पर पहुंची। मां का आरोप है कि वहां ठीक करने की गारंटी देकर इलाज शुरू किया गया। खून की जांच कराई। उसके बाद अपने क्लीनिक में भर्ती कर दिया। दोपहर अचानक बेटे के पेट में सूजन और हाथ-पैर ऐंठने लगा। बच्चे की हालत बिगड़ती चली गई, लेकिन झोलाछाप ने रेफर नहीं किया। कुछ देर बाद बेटे की सांस रुक गई तो पटेहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। आनन-फानन में बेटे...