शामली, अप्रैल 11 -- झिंझाना। क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सात माह के मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मणपुर निवासी देवेंद्र के सात माह के पुत्र विराट की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। परिजन उसे उपचार के लिए बिडौली स्टैंड स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां ले गए, जहां पिछले चार दिनों से उसका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि शुक्रवार को अचानक बच्चे की हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।मासूम की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.