बदायूं, जून 14 -- झोलाछाप के इलाज के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोगों ने झोलाछाप पर लापरवाही, दो ड्रिप चढ़ाने और कई इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वही बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हजरतपुर थाना क्षेत्र के बक्सेना जमालपुर गांव निवासी रामपाल के 12 वर्षीय बेटे नन्हे के अचानक पेट में दर्द होने पर परिवार के लोग उसे गांव के ही एक झोलाछाप के पास लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- झोलाछाप के इलाज के बाद बिगड़ी तबीयत, सीएचसी पहुंचते ही बच्चे ने तोड़ा दम आरोप है कि झोलाछाप ने पहले दो ड्रिप चढ़ाईं और फिर कई इंजेक्शन लगाए। इसके बाद नन्हे की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि हालत गंभीर...