अंबेडकर नगर, सितम्बर 7 -- दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के रत्ना गांव निवासी वीरेंद्र प्रजापति की झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद हुई मौत के मामले में सीएमओ की ओर से जांच टीम गठित की गई है। जांच शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित शपथपत्र ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है।

शपथपत्र की सत्यता शपथपत्र में मृतक के पुत्र की ओर से आरोपी झोलाछाप का बचाव करते हुए मौत के लिए मेडिकल से स्वयं दवा लेकर आने की बात कही गई है। हालांकि मृतक के पुत्र मायाराम ने शपथपत्र को अपना मानने से साफ इनकार किया है। ऐसे में शपथपत्र किसने तैयार कराया और उस पर हस्ताक्षर किसके हैं, यह भी जांच का विषय बन गया है। सीएचसी भियांव के अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। मृतक के परिजनों की स्थिति सा...