शाहजहांपुर, सितम्बर 10 -- कलान। पेट दर्द की शिकायत पर झोलाछाप से उपचार कराने गए आठ वर्षीय बालक की इंजेक्शन लगने के करीब दो घंटे बाद मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी झोलाछाप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नौसना मड़ैया गांव निवासी महेश पाल के आठ वर्षीय बेटे रिषीकांत के बुधवार को पेट में दर्द हुआ था। परिजन उसे गांव में ही एक झोलाछाप के पास उपचार के लिए ले गए। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप ने बालक को इंजेक्शन लगाया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: मखाना केंद्र में किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत इसके करीब दो घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगात...