मिर्जापुर, जनवरी 6 -- मिर्जापुर। झोलाछाप के इंजेक्शन से किशोर की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की। टीम ने झोलाछाप का मेडिकल स्टोर और क्लीनिक सील कर दिया है, जो बगैर रजिस्ट्रेशन के ही संचालित थे। उधर, पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के खुटहा के पंडितपुर गांव निवासी हीरालाल का 15 वर्षीय पुत्र राजन कुमार रविवार को सूखी लकड़ी काटते समय जख्मी हो गया था। सोमवार को वह रतेह चौराहा स्थित दिव्यांशी मेडिकल स्टोर पर उपचार कराने गया था। झोलाछाप मोहित सिंह के इंजेक्शन लगाते ही किशोर की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई थी। जिस पर परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिए थे। लगभग चार घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया था। एसडीएम झोलाछाप के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिए थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.