रामपुर, मई 30 -- रामपुर। झोलाछापों पर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से शनिवार को आठ अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर झोलाछापों को चिह्नित करेंगी। टीम की जिम्मेदारी एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ को दी गई है। सीएमओ डा. दीपा सिंह ने निर्देश देते हुए कहा है कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के चिकित्सा अधीक्षक को साथ लेते हुए अवैध रूप से चिकित्सीय कार्य करने वाले न्यूनतम पांच-पांच संस्थानों पर कार्रवाई करेंगे और उनके विरुद्ध नियमानुसार संबंधित थाने में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।किसको यह भी पढ़ें- झोलाछाप चिकित्सकों के यहां छापा, तीन को नोटिस कहां मिली जिम्मेदारी:नगर क्षेत्र की एसीएमओ डा. सत्यमूर्ति तोमर, स्व...