बागपत, मार्च 25 -- चांदीनगर। रटौल में बीती शाम एक दंपति की झोपड़ी में आग लग गयी, गनीमत रही कि दंपति झोपड़ी से बाहर थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए। रटौल निवासी मोहम्मद हसन अपनी पत्नी शब्बो के साथ इस झोपड़ी में रहते हैं। हसन ने बताया कि आग लगने के समय वे दोनों झोपड़ी के बाहर काम कर रहे थे। तभी अचानक झोपड़ी के अंदर से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। दंपति के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलकर राख हो गई। आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। चौकी प्रभारी भुरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...