गाजीपुर, जनवरी 27 -- मरदह (गाजीपुर)। मरदह थाना के सोढ़रा गांव में अज्ञात कारणों रवि पासी की रिहायशी झोपड़ी में सोमवार की रात्रि में आग लग गई। अगलगी से अनाज, कपड़ा, बिस्तर, चारपाई, मोबाइल, बच्चों की कापी किताब जलकर नष्ट हो गया। रवि पासी घटना के दौरान रिश्तेदारी में गए थे। आग लगने पर पत्नी हंशा देवी एवं बच्चों के चीखने-चिल्लाने पर गांव वालों ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक हजारों रुपये का घर गृहस्थी का सामान झोपड़ी समेत जलकर नष्ट हो गया। झोपड़ी जलने से गरीब परिवार पर काफी संकट है। हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.