झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी जलकर राख
औरैया, अप्रैल 12 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुभानपुर गांव में रविवार दोपहर बाद एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सामान, गेहूं व भूसा जलकर राख हो गया, वहीं एक भैंस भी झुलस गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सदन सिंह यादव की झोंपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोंपड़ी में रखा सामान जलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने नल और समर के पानी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग की चपेट में आकर झोंपड़ी में बंधी भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.