कौशाम्बी, मई 9 -- सदर कोतवाली अंतर्गत ओसा चौराहे पर सड़क की दोनों पटरियों पर कुछ लोगों ने झोपड़ी डालकर दुकान खोल रखी थी। शनिवार ट्रांसफार्मर में हुई शार्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। इससे दुकान का सामन व झोपड़ी जलकर राख हो गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ओसा चौराहा स्थित राम वन गमन मार्ग के किनारे सार्वजनिक भूमि पर कुछ लोगों ने झोपड़ी डालकर दुकान खोल रखी है। शनिवार दोपहर झोपड़ी के बगल स्थित ट्रांसफार्मर में हुई शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई है लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। झोपड़ी जलती देख राम वन गमन मार्ग निर्माण में लगे ठेकेदारों ने पानी टैंकर को बुलाकर स्थानीय लोगों की मदद से झोपड़ी की आग बुझाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक झोपड़ी व उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। है ...