झोपड़ी में आग लगी हजारों की क्षति
रायबरेली, जून 20 -- सतांव। गुरूबक्शगंज कस्बे में बीते शुक्रवार रात एक घर में अचानक लगी आग से घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
घटना का विवरण ग्रामीणों के प्रयास के बाद किसी तरह आग पर तो काबू पा लिया गया लेकिन तब तक बहुत कुछ तबाह हो चुका था। कस्बे में सकठू पुत्र बिंदा का परिवार एक पुराने जर्जर कमरे में फूस की झोपड़ी मे रहता है। बीते शुक्रवार की रात दीवार पर रखे फूस के छप्पर में आग लग गई। घटना के समय घर में सकठू की पत्नी तारा, बेटा मैकू, बहू लक्ष्मी व उसके बच्चे मौजूद थे। घर में लगी आग देख सभी में अफरा-तफरी मच गई। गांव निवासी लक्ष्मीशंकर ने बताया कि बिजली आपूर्ति चल रही थी, इसलिए तत्काल आस पास लगे घरेलू सबमर्शिबल पंप चला दिए गए और थोड़ी ही देर में आग बुझा दी गई। लेकिन तब तक गरीब परिवार की गृहस्थी जल कर खाक हो गई। हजारों का नुकसान हुआ। परिवार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.