झोपड़ी में आग लगने से महिला की जान गई पति झुलसा
कानपुर, मई 26 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के पतरा गांव में मंगलवार दोपहर गांव के बाहर रखी एक झोपड़ी में संदिग्ध हालत में आग लग गई। इससे झोपड़ी में सो रही महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रुप से झुलस गया। वहां से निकल रहे राहगीर ने झोपड़ी को आग से घिरा देख 112 पर सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पति को पहले सीएचसी गजनेर भेजा गया। वहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। पतरा गांव के रहने वाले अजय कुमार गांव के बार बंजर जमीन पर झोपड़ी बनाकर पत्नी के साथ रह रहा था। उसकी 5 साल की बच्ची अनन्या अपने दादा-दादी के साथ काफी दूर बनी दूसरी झोपड़ी में थी। सुबह खेतों में काम करने के आने के बाद खाना बनाने के बाद खाना खाकर अजय और उसकी पत्नी सत्ताइस साल की पारुल दोनों झोपड़ी में सो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.