औरैया, अप्रैल 4 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा थाना में शनिवार दोपहर अचानक एक झोपड़ी में आग लगने से उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में पास में रखा भूसा भी आ गया। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आसपास खड़ी गेहूं की फसल सुरक्षित बच गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी शिवराज पुत्र वीरनारायण यादव की नहर किनारे झोपड़ी बनी हुई है। शनिवार करीब सवा दो बजे अचानक उसमें आग लग गई। झोपड़ी से उठती लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नहर व हैंडपंप से पानी भरकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर कस्बा इंचार्ज हेमलता यादव भी मौके पर पहुंचीं और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम ने पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि झोपड़ी में रखा गेहूं, आटा, कपड़े व दुकान का सामान...