औरैया, अप्रैल 3 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के आदमपुर गांव में एक गरीब परिवार पर जंगली जानवर का कहर टूट पड़ा। संदिग्ध हमले में चार बकरियां और दो बकरे मारे जाने से पीड़ित को करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मूल रूप से जालौन जिले के महटोली गांव निवासी मकरंद सिंह वर्तमान में आदमपुर में झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रह रहा है। उसने यहां एक प्लॉट खरीदा है, लेकिन अब तक कब्जा नहीं मिल सका है। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह मजदूरी करता है और सहारे के तौर पर बकरियां पाल रखी थीं। बताया गया कि शुक्रवार तड़के करीब चार बजे मकरंद सिंह पत्नी पूजा व बच्चों के साथ गेहूं की कटाई करने चला गया था। सुबह करीब आठ बजे लौटने पर उसने देखा कि उसकी सभी बकरियां खून से लथपथ मृत पड़ी थीं। मौके पर कुछ आवारा कुत्ते जैसे जानवर शवों को नोच रहे थे। घटना देखकर परिवार में...