इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- बकेवर। ग्राम पेवली अड्डा निवासी देवी दयाल निषाद ने बताया कि मंगलवार को उनकी झोपड़ी में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर 40 कुंतल भूसा, 300 बाजरे की पुरी, बान बनाने के लिए रखा डाब तथा गोबर के उपले राख हो गए। आग से पास के एक मकान में लगे पाइप और बिजली के तार तक पिघल गए। वहीं थोड़ी दूरी पर पड़ोसी अरुण तिवारी की बंधी एक भैंस भी झुलस गई। दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे बाद पहुंची और काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- बाड़े में आग लगने से 13 बकरियां मरी, दो भैंस झुलसी यह भी पढ़ें- आग से भैंस की मौत यह भी पढ़ें- नयागांव के हरदिया चौर में भीषण अगलगी: 50 एकड़ में लगी फसल जलकर हुई राख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.