इटावा औरैया, मार्च 30 -- थाना क्षेत्र के हिरमानी गांव निवासी ब्रजकिशोर की झोपड़ी में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। कच्चा मकान होने के कारण वह पास में बनी छप्परनुमा झोपड़ी में रह रहा था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ी के साथ बाहर खड़ी पुरानी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े, चारपाई और बर्तन जलकर राख हो गए। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित ने बताया कि खाने तक का अनाज नहीं बचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...