झोपड़ी में लगी आग सामान खाक
सोनभद्र, अप्रैल 24 -- शक्तिनगर । शक्तिनगर थाना अंतर्गत प्रेम नगर बस्ती में अज्ञात कारणों से आग लगने से एक व्यक्ति की झोपड़ी में रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्रेम नगर बस्ती निवासी प्रेम दर्शन पांडेय ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह ज्वालामुखी मंदिर में पूजा पाठ करने गए थे। दोपहर लगभग 12:00 के समीप झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से घरेलू सामान,साउंड बॉक्स, चौकी गद्दा, आधार कार्ड, पासबुक के साथ अन्य सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.