गोपालगंज, दिसम्बर 13 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता । पंचदेवरी प्रखंड के सेमरिया गांव में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे खाना बनाने के दौरान झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से बुलाकी मियां की झोपड़ी में रखे कपड़ा, बर्तन समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर अंचल विभाग की टीम ने स्थल पर पहुंचकर जांच की। अंचलाधिकारी तरुण कुमार रंजन ने बताया कि मामले की जांच कर ली गई है और सरकारी प्रावधानों के अनुसार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...