बरेली, फरवरी 26 -- झोपड़ी में लगी आग, लाखों का नुकसान मीरगंज। सैंजना की गौंटिया में मंगलवार को सरदार सिंह की झोपड़ी में आग लग गई, जिससे उनकी बाइक समेत सारा सामान जल गया। सरदार सिंह अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। इस कारण वे अपने चाचा के घर में रह रहे हैं। उन्होंने झोपड़ी में अपना सामान रखा था। गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी मीरगंज के गोरा लोकनाथपुर गांव में पीडब्ल्यूडी सीसी रोड का निर्माण करा रहा है। इस कारण गांव में वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है। वाहन मजार के पास से वैकल्पिक रास्ते से हेमराजपुर होकर बहरोली की ओर जा रहे हैं। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे गन्ना लेकर जा रही हेमराजपुर के ग्रामीण की ट्रैक्टर ट्राली संकरे रास्ते पर पलट गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...